M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

आईआईए व धीरखेड़ा एसोशिएशन ने आयोजित किया दीपावली मेला,एसपी ने किया उद्घाटन,देश के विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने किया नृत्य

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हापुड़ चैप्टर एवं धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, धीरखेड़ा, हापुड़ के संयुक्त तत्वाधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन राघव रीजेंसी, किठौर रोड, हापुड़ में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीपक भूकर (पुलिस अधीक्षक हापुड़ ) एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अदिति मोर (उपायुक्त आयकर ) ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि दिग्विजय सिंह (एसडीएम हापुड़ सदर) एवं प्रफुल्ल सारस्वत (नगर पालिका अध्यक्ष) हापुड़ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
दीपावली मिलन कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए संगीत संध्या एवं कॉमेडी शो का भव्य आयोजन किया गया था, संगीत संध्या में देश के विभिन्न राज्यों के नृत्य कार्यक्रम ने आयोजन सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी मेहमानों, अतिथि एवं एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने स्वादिष्ट व्यंजनों एवं रात्रि भोज का भरपूर आनंद उठाया।

दीपावली मिलन कार्यक्रम में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चैप्टर चेयरमैन राजेंद्र गुप्ता सचिव पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष सतीश बंसल, धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सचिव धीरज चुग, अशोक झारिया नीरज गुप्ता प्रमोद गोयल विजय शंकर शर्मा शांतनु सिंगल अतुल गोयल, अभिषेक मित्तल, सौरभ गुप्ता, वैभव गुप्ता ,सर्वेंद्र रस्तोगी, मनोज गुप्ता, राजेंद्र अग्रवाल, गौरव गुप्ता, एवं इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को शांतिपूर्वक एवं भव्य आयोजन में भरपूर सहयोग दिया।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page