fbpx
ATMS College of Education
News

परिषदीय विद्यालय के बच्चों को विशेष भोज खाने को मिलेगा:बीएसए

छह दिन भोज में हलुवा व खीर आदि खाने को मिलेगे

आजादी का अमृत महोत्सव………..

हापुड़।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आगामी 11 से 17 अगस्त तक जनपद के परिषदीय विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे 80 हजार से अधिक बच्चों को मध्यान्ह भोजन में विशेष भोज परोसा जायेगा। बच्चों को विशेष भोज देने के लिए शासनादेश भी जारी किया गया है। वहीं आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विद्यालयों में प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि आयोजित किये जायेंगे। जिसकी विभाग के अधिकारियों व शिक्षकों द्वारा तैयारी की जा रही है।

           आपको बता दें,कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आगामी 11 से 17 अगस्त तक घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा। छह दिनों तक चलने वाले अभियान में परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी शामिल किया गया है।

      छह दिन चलने वाले अभियान में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी, विद्यालयों में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, भाषण, वाद विवाद प्रतियोगिता व विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। जिसके लिए शिक्षकों द्वारा तैयारी की जा रही है।

    वहीं शासन ने आदेश जारी किया है। 11 से 17 अगस्त के मध्य छह दिन परिषदीय विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को मध्यान्ह भोजन में विशेष भोजन परोसा जाया। विशेष भोज में बच्चों को छह दिनों तक लड्डू,खीर,हलुवा,बूंदी का लड्डू व फल आदि खाने को दिये जायेंगे। विशेष भोज परोसने के लिए शासन ने कोई अतिरिक्त धनराशि जारी नहीं की है। वर्तमान शैक्षिक सत्र में जिले में परिषदीय विद्यालयों में करीब 80 हजार से अधिक बच्चे अध्ययनरत है।

      इस सम्बंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता ने बताया कि शासनादेश के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को छह दिनों तक मध्यान्ह भोजन में विशेष भोज परोसा जायेगा।

इसके लिए विद्यालयों में धनराशि भी उपलब्ध है। अगर धनराशि कम पड़ती है, तो इसकी डिमांड शासन को भेजी जायेगी। विशेष भोज परोसने के लिए प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिये है।

Menmoms Sajal Telecom JMS Group of Institutions
Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page