ATMS College of Education Menmoms
News

कांग्रेस का कुनबा बढ़ा,कार्यकारिणी का किया विस्तार

हापुड़। मंगलवार को भी कांग्रेस का कुनबा बढ़ने का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार को शिवपुरी स्थित शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर एससी विभाग कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें सचिन कुमार को जिला महासचिव,रतनलाल पार्चा और सत्येंद्र को जिला सचिव,सुखविंदर सिंह को जिला मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया हैं। तो वही मोहम्मद समीर को सोशल मीडिया विभाग कांग्रेस का जिला सचिव मनोनीत किया गया हैं।
शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा, एससी विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी और सोशल मीडिया विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव गर्ग ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपकर उन्हे फूल माला पहनाकर शुभकामनाएं दी हैं। कांग्रेसी पदाधिकारियों ने 2 दिसंबर को मुरादाबाद में यूपी कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी की होने वाली महारैली में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से पहुंचने का आह्वान किया हैं।
इस अवसर पर एससी विभाग कांग्रेस नगर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार,अमित सैनी,लोकेश वर्मा,मदन ,अनूप कुमार कर्दम, जस्सा सिंह,धर्मवती, भरतलाल शर्मा आदि लोग उपस्थित रहें।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page