ATMS College of Education Menmoms
News

भाजपा विधानसभा प्रभारी का नगर टीम ने किया अभिनदंन,बूथ सत्यापन में हुए सम्मलित

हापुड़(अमित मुन्ना)। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त हापुड़ विधानसभा प्रभारी महेश चौहान का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन, नगर अध्यक्ष विनीत दीवान जी के नेतृत्व में नगर उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर किया।


बूथ सत्यापन अभियान के अंतर्गत शक्ति केंद्र 3, पर बूथ संख्या 60 पर ,बूथ अध्यक्ष यशवर्धन त्यागी के नेतृत्व में ,बूथ का सत्यापन किया गया ,साथ ही साथ शक्ति केंद्र संख्या 4 पर, बूथ संख्या 64 पर, अमित नागर के नेतृत्व में ,बूथ का सत्यापन किया गया।
विधानसभा प्रभारी महेश चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ बूथ है जिसका बूथ मजबूत होगा ,वह पार्टी एवं संगठन प्रदेश में सरकार बनाएगी, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता संगठन को सर्वोपरि मानते हुए ,राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ चुनाव में लगेंगे एवं मोदी जी एवं योगी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे, बूथ के सत्यापन में विभिन्न दिशानिर्देशों को देते हुए स्मार्टफोन वाले 5 लोग ,बाइक वाले पांच व्यक्ति एवं बूथ पर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की ,
साथ ही नगर अध्यक्ष विनीत दीवान जी ने बताया बूथ का सत्यापन करने का उद्देश्य क्या है ,बूथ का सत्यापन करने का उद्देश्य संगठन की रीढ़ को मजबूत करना है और साथ ही साथ कार्यकर्ता का मनोबल और कार्यकर्ता निर्माण को गति देना है, चुनाव में अधिक समय ना होने के कारण जन कल्याणकारी योजनाएं युद्ध स्तर पर प्रदेश से एवं केंद्रीय सरकार से चल रही हैं ,उसका ज्यादा से ज्यादा उपयोग हम जनमानस तक पहुंचा सकें ।
कार्यक्रमों में जिला महामंत्री मोहन सिंह , शायमेंद्र त्यागी ,पुनीत गोयल ,नगर मंत्री मुदित गोयल , मनोज तोमर, मनोज कर्णवाल, मनीष अग्रवाल,सुनीता शर्मा,अमित शर्मा ,सौदान सिंह , संजीव शर्मा , अमित त्यागी, प्रवीण शर्मा,,व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक बबली जी, इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page