ATMS College of Education Menmoms
BabugarhBahadurgarhGarhHapurNewsPilkhuwaSimbhaoliUttar Pradesh

17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन

एक हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लाॅकडाउन

हापुड़ (अमित मुन्ना/मनीष)। उत्तर प्रदेश में पिछले महीने शुरू किए गए कोरोना रात्रि कर्फ्यू के बाद शनिवार 1 मई से लगाए लॉकडाउन को सरकार ने अब सोमवार 17 मई कि सुबह 7 बजे तक बढ़ा दिया है। जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव के बाद गांवों में तेजी से फैल रहे संक्रमण को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू को एक हफ्ते के लिए बढ़ाया गया है।

लखनऊ से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए उत्तर प्रदेश में लागू कोरोना कर्फ्यू या फिर कहें आंशिक लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए और बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के साथ समीक्षा बैठक में लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का फैसला लिया।

इस बार कुछ और सख्तियां भी बढ़ सकती है !

गौरतलब है कि इससे पहले वीकेंड लॉकडाउन को 10 मई सुबह सात बजे तक के लिए बढ़ाया गया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव के बाद गांवों में तेजी से फैल रहे संक्रमण को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू को एक हफ्ते के लिए बढ़ाया गया है। साथ ही 14 मई को ईद का त्यौहार भी है, ऐसे में सरकार कोई भी खतरा मोल न लेते हुए लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ा रही है। जानकारी के मुताबिक इस बार कुछ और सख्तियां भी बढ़ायी जा सकती है।

To get fast news, please like our Facebook and Twitter page
https://facebook.com/HapurUday,
https://twitter.com/hapuruday,
https://ehapuruday.com/home


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page