News
कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर कमीश्नर भड़के, ईओ को लगाई फटकार : क्या हम घूमने आए हैं, इतनी अव्यवस्था क्यों – कमिश्नर

कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर कमीश्नर भड़के, ईओ को लगाई फटकार : क्या हम घूमने आए हैं, इतनी अव्यवस्था क्यों – कमिश्नर
हापुड़ :
आगामी सावन कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मेरठ कमिश्नर भानुचंद्र गोस्वामी बुधवार को ब्रजघाट में प्रशासन की लापरवाही देखकर भड़क उठे। उन्होंने नगरपालिका परिषद की ईओ पवित्रा त्रिपाठी और जिला प्रशासन को जमकर फटकार लगाई।
जानकारी के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मिनी हरिद्वार कहे जाने वाले तीर्थनगरी ब्रजघाट में कांवड़ यात्रा के जल को लेकर बुधवार को कमीश्नर ने डीआईजी सहित डीएम, एसपी के साथ पहुंचे और उन्होंने कांवड़ मार्ग, गंगा घाट, सफाई, प्रकाश, पेयजल, शौचालय और बैरिकेडिंग का निरीक्षण किया। जगह-जगह गंदगी, जलभराव और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें देखकर उनका गुस्सा भड़क गया।
इस दौरान कमीश्नर ने गढ़ नगर पालिका के ईओ पवित्रा त्रिपाठी से कहा कि तैयारियां क्या करी हैं आपने, सब कुछ बहुत अव्यवस्थित है। क्या हम यहां घूमने आए हैं। इस दौरान उन्होंने डीएम से भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सावन में लाखों कांवड़िये ब्रजघाट पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी कलानिधि नैथानी, जिलाधिकारी कविता मीणा, एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एसपी विनीत भटनागर, एडीएम संदीप सिंह, एसडीएम श्रीराम यादव और कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट मौजूद थे।















