News
नाबालिग से रेप का आरोपी व 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

नाबालिग से रेप का आरोपी व 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, तमंचा बरामद
, हापुड़:
थाना सिम्भावली क्षेत्र में पुलिस ने चैकिंग के दौरान नाबालिग से रेप के आरोप में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा भी बरामद किया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से रेप कर फरार चल रहा ग्राम राजपुर निवासी लुकमान पर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। उन्होंने बताया कि चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी लुकमान को ग्राम खुडलिया स्थित नए बाईपास पर आईटीआई कॉलेज के पास गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।















