एसएसवी इंटर कॉलेज के छात्र लक्की कुमार बने अग्निवीर, बीकानेर में मिली तैनाती, कॉलेज में हुआ सम्मान

एसएसवी इंटर कॉलेज के छात्र लक्की कुमार बने अग्निवीर, बीकानेर में मिली तैनाती, कॉलेज में हुआ सम्मान
, हापुड़:
नगर के एसएसवी इंटर कॉलेज के लिए गर्व का पल। कॉलेज के छात्र लक्की कुमार का चयन अग्निवीर योजना में हुआ है। इंटर की परीक्षा पास करने के बाद कड़ी मेहनत से उन्होंने अग्निवीर की परीक्षा और ट्रेनिंग पूरी की। अब उन्हें राजस्थान के बीकानेर में 12 गार्ड यूनिट में तैनाती मिली है।
हापुड़ के न्यू राजीव विहार निवासी लक्की कुमार ने बताया कि सेना में भर्ती होने का सपना बचपन से था। अग्निवीर योजना के तहत चयन के बाद ट्रेनिंग पूरी कर उन्हें बीकानेर में 12 गार्ड यूनिट में चयन कर पोस्टिंग दी गई है।
लक्की कुमार की उपलब्धि पर मंगलवार को कॉलेज परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कालेज प्रबंधक सूधीर चोटी, प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग ने लक्की को माला पहनाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रबंध समिति के सदस्य अमित अग्रवाल मुन्ना, धर्मेन्द्र शर्मा, विशाल गुप्ता, लेफ्टिनेंट डॉ. कपिल बिसला, आलोक नेहरा सहित शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।
प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग ने कहा कि लक्की ने पूरे कॉलेज और जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी मेहनत अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है।















