M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

आवासीय कॉलोनी को बना दिया अस्पतालों का हब” : अवैध MRI-CT सेंटर और 5 मंजिला हॉस्पिटल के खिलाफ राजेंद्र नगर में उग्र प्रदर्शन

आवासीय कॉलोनी को बना दिया अस्पतालों का हब” : अवैध MRI-CT सेंटर और 5 मंजिला हॉस्पिटल के खिलाफ राजेंद्र नगर में उग्र प्रदर्शन

हापुड़। रेलवे रोड स्थित राजेंद्र नगर अमरदीप कॉलोनी के लोग सोमवार को सड़क पर उतर आए। आरोप है कि अधिकारियों के संरक्षण में आवासीय कॉलोनी में बिना अनुमति हाई रेडिएशन वाला डायग्नोस्टिक सेंटर और साढ़े पांच मंजिला मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल धड़ल्ले से चल रहे हैं।

कॉलोनी जन कल्याण समिति के बैनर तले अध्यक्ष तरुण बाटला, महामंत्री सचिन जिंदल और कोषाध्यक्ष भुवन जैन के नेतृत्व में 50 से अधिक परिवारों ने धरना देकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

“छोटी सी जगह में चल रही हैं खतरनाक मशीनें”
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कॉलोनी में श्री हितेश नारंग के भवन के भूतल पर जमील और मोहित द्वारा डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित किया जा रहा है। मात्र 100 मीटर की जगह में MRI, CT स्कैन और विभिन्न एक्स-रे मशीनें लगाई गई हैं।
आरोप है कि A.E.R.B की NOC, फायर NOC और रेडिएशन सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर ये मशीनें चलाई जा रही हैं। “इतने पास में रेडिएशन से हमारे बच्चों और बुजुर्गों का स्वास्थ्य खतरे में है” समिति ने कहा।

समिति के अनुसार 21 मार्च 2025 को नगर कोतवाली में शिकायत के बाद संचालकों ने 4 महीने में सेंटर शिफ्ट करने का लिखित आश्वासन दिया था। एक साल बीत गया, लेकिन सेंटर बंद नहीं हुआ। विरोध करने पर बीते दिनों दो बुजुर्गों के साथ मारपीट की कोशिश भी हुई।

20 फीट की गली में 5 मंजिला अस्पताल
कॉलोनीवासियों का दूसरा बड़ा मुद्दा डॉ. अजय दूधिया और उनकी पत्नी डॉ. अनुभा दूधिया द्वारा बनाया गया अस्पताल है। आरोप है कि मकान बनाने के नाम पर टीनशेड लगवाकर धोखे से साढ़े पांच मंजिला मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल खड़ा कर दिया गया, जिसमें 8 विभागों के डॉक्टर प्रैक्टिस शुरू करने वाले हैं।

“यह बंद कॉलोनी है। आने-जाने का रास्ता सिर्फ 20 फीट है। आपात स्थिति में एंबुलेंस कैसे निकलेगी? पार्किंग है ही नहीं। रोज जाम लगता है, मारपीट तक हो जाती है” – समिति ने ज्ञापन में लिखा।

कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल”
प्रदर्शनकारियों ने DM से मांग की कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन कर आवासीय क्षेत्र में बने इन दोनों अवैध प्रतिष्ठानों की उच्च स्तरीय जांच कराकर तत्काल सील किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो कॉलोनीवासी भूख हड़ताल करेंगे।

इस दौरान विपुल, महेंद्र, राजेंद्र कुमार, यश, राजीव, नेकचंद, अशोक सोडी,
पवन गर्ग, तरूण खरबंदा,
सुशील वर्मा, अशोक अरोड़ा,, सचिन जिंदल , गौरव ,
राजेश कंसल, मनीष मक्खन,
विनोद वर्मा, नरेंद्र शर्मा, अक्षय गोयल,जय प्रकाश वर्मा,दीपू गोयल ,वैभव गोयल
समेत भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page