ठगी के शिकार व्यापारी के 70 हजार रुपये वापस कराए

ठगी के शिकार व्यापारी के 70 हजार रुपये वापस कराए
हापुड़ । साइबर ठगों के झांसे में आकर 70 हजार रुपये गंवाने वाले एक व्यापारी को गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की साइबर सेल ने राहत दिलाई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित की पूरी रकम 100% वापस करा दी गई।
कोतवाली क्षेत्र के शर्राफा बाजार निवासी लोकेश गर्ग पुत्र महावीर प्रसाद गर्ग साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। शिकायत मिलते ही साइबर सेल टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बैंक और संबंधित एजेंसियों से समन्वय कर खाते से निकली पूरी 70,000 रुपये की धनराशि फ्रिज कराकर पीड़ित के खाते में वापस कराई।
रकम वापस मिलने पर लोकेश गर्ग ने हापुड़ पुलिस की सराहना की और साइबर सेल टीम का आभार जताया।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि खाते से धोखाधड़ी से पैसे निकलने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें। साथ ही किसी भी अनजान व्यक्ति से बैंक खाता संख्या, ओटीपी, एटीएम पिन और सीवी नंबर साझा न करें।











