हाईवें पर पिकअप ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, ट्रेक्टर सवार दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

हाईवें पर पिकअप ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, ट्रेक्टर सवार दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में शनिवार सुबह हाईवें पर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह एक ट्रैक्टर हापुड़ से अमरोहा की तरफ जा रहा था। उस पर तीन लोग सवार थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही ट्रैक्टर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। तीनों सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में आरिफ 45 वर्ष पुत्र लतीफ निवासी नूरी, जनपद अमरोहा की मौके पर ही मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल कामिल 44 वर्ष पुत्र अमजद निवासी मुबारक नागली, जनपद अमरोहा को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।
तीसरे घायल मेहराज पुत्र नन्हे निवासी पतई, थाना डिडौली को मामूली चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना पर थाना बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।











