रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर, सात यात्री घायल

रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर, सात यात्री घायल
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में गुरुवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। ब्रजघाट के पास लखनऊ से दिल्ली जा रही रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में बस चालक समेत करीब सात यात्री घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक लखनऊ से आ रही रोडवेज बस जैसे ही ब्रजघाट के पास पहुंची, सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री सीटों से उछलकर घायल हो गए।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
सभी घायलों को गढ़मुक्तेश्वर में निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से 4 की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया।











