प्रोमोशन के बाद पवन भाटी बने डायट हापुड़ के वरिष्ठ प्रवक्ता, शिक्षक संगठनों ने किया स्वागत

प्रोमोशन के बाद पवन भाटी बने डायट हापुड़ के वरिष्ठ प्रवक्ता, शिक्षक संगठनों ने किया स्वागत

, हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
हापुड़ स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट )में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर पवन भाटी ने , मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने उनसे शिष्टाचार भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार कश्यप और जिला कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार त्यागी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर भाटी का स्वागत किया। वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ हापुड़ के जिला महामंत्री नीरज चौधरी और वेतन भोगी समिति के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने उन्हें फूलमाला पहनाकर बधाई दी।
इस अवसर पर मोहर सिंह गुरुजी, धर्मवीर गुरु, सरजीत सिंह गुरु, मुकेश कुमार और संजय सक्सेना आदि मौजूद थे।











