हाईवे पर भीषण हादसा, बाइक डिवाइडर से टकराई, मासूम बेटी सहित पिता की मौत

हाईवे पर भीषण हादसा, बाइक डिवाइडर से टकराई, मासूम बेटी सहित पिता की मौत
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना/रिशु सिंह)। बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सोमवार को तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मासूम बच्ची समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के अनुसार अमरोहा निवासी अनिल अपने परिवार के साथ बाइक से जा रहे थे।
तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में अनिल व उसकी बेटी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस और राहगीर मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर जाम की स्थिति बनी रही।











