वैश्य समाज ने मनाया कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ का पुनः प्राप्ति जन्मोत्सव, लंबी उम्र की कामना

वैश्य समाज ने मनाया कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ का पुनः प्राप्ति जन्मोत्सव, लंबी उम्र की कामना
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में रविवार को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री माननीय नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ का पुनः प्राप्ति जन्मोत्सव हापुड़ जनपद में धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम में बाबा महाकाल का पूजन और जलाभिषेक कर मंत्री जी की दीर्घायु की कामना की गई। पूजन के बाद भोग लगाकर सुबह 11 बजे से भंडारे-प्रसादी का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा नागर ने शिव पूजा कर मंत्री जी के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की। श्री पंचायती गौशाला के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने भी पूजा-अर्चना की।
वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश संरक्षक नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 12 जुलाई 2010 को प्रयागराज में मंत्री नंदी पर जानलेवा हमला हुआ था। समस्त वैश्य समाज की प्रार्थना और बाबा महाकाल के आशीर्वाद से उन्हें पुनः जीवन प्राप्त हुआ था। इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष 12 जुलाई को पूरे प्रदेश में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर यह दिवस मनाया जाता है।
जिला अध्यक्ष शरद कुमार गर्ग ‘बैटरी वाले’ ने कहा कि हापुड़ जनपद के अनेक स्थानों पर मंत्री जी की लंबी उम्र के लिए पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। जिला महामंत्री योगेंद्र अग्रवाल ने कहा कि 2010 के हमले में मंत्री जी 7 माह तक कोमा में रहे थे। समाज की प्रार्थना से उन्हें पुनर्जीवन मिला।
कार्यक्रम में मालती भारती, रविंद्र गुप्ता, पंकज कंसल, गिरीश अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, विनय अग्रवाल, अर्चना कंसल, उदय कंसल, पुनीत गर्ग, संजय डाबर, अनीता गुप्ता, पूनम गुप्ता, अरुण गर्ग, प्रमिला अग्रवाल, डॉ. स्वाति, शिल्पी गर्ग, अजय गुप्ता, अंकुर जिंदल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।











