हापुड़ में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत बीएसए दीपा भाटी ने किया वृक्षारोपण, छात्र-छात्राओं ने लिया संरक्षण का संकल्प

हापुड़ में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत बीएसए दीपा भाटी ने किया वृक्षारोपण, छात्र-छात्राओं ने लिया संरक्षण का संकल्प

हापुड़। रविवार को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत बीएसए दीपा भाटी ने स्टाफ के साथ चितौली में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने इस अभियान को जन-जागरूकता पर्व के रूप में मनाया। पौधारोपण के बाद सभी बच्चों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। इस अवसर पर बच्चों को मिष्ठान्न भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई, ऊर्जा एवं जल संरक्षण तथा स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया। सभी अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार अपनाने और समाज को इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी ने सभी से आह्वान किया कि वृक्षारोपण के साथ पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने पर जोर दिया।











