शिवा प्राथमिक पाठशाला में शिक्षकों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण बचाने की अपील

शिवा प्राथमिक पाठशाला में शिक्षकों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण बचाने की अपील

हापुड़। नगर के शिवा प्राथमिक पाठशाला में रविवार को शिक्षकों ने पौधारोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को जनांदोलन बनाने की अपील की गई।
प्रधानाध्यापिका डॉ. सुमन अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष धरती के श्रृंगार हैं। पर्यावरण संरक्षण में पेड़ों की भूमिका को देखते हुए हर व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज आबादी का बड़ा हिस्सा स्वच्छ पानी, शौचालय और शुद्ध हवा जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। पर्यावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है। ऐसे में समाज को स्वच्छता और वृक्षारोपण को जनांदोलन बनाने की जरूरत है। इसके लिए समाज की सहभागिता जरूरी है।
शिक्षिका नीतू नारंग ने कहा कि जीवनदायिनी ऑक्सीजन का एकमात्र स्रोत वृक्ष ही हैं। मानव जीवन वृक्षों पर निर्भर है। अगर वृक्ष नहीं रहेंगे तो धरती पर जीवन संकट में पड़ जाएगा।
इस अवसर पर नीतू नारंग, सोनिया, लक्ष्मी शर्मा सहित अन्य शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।











