व्यापारी नेता संजय अग्रवाल को समाजवादी व्यापार सभा उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव मनोनीत

हापुड़। मेरठ में आयोजित समाजवादी व्यापार सभा मंडलीय व्यापारी स्वाभिमान सम्मेलन में व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल द्वारा हापुड़ के तेज तर्रार व्यापारी नेता संजय अग्रवाल को समाजवादी व्यापार सभा उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव मनोनीत घोषित किया। उनकी यह नियुक्ति समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति के उपरांत हुई। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने नवनियुक्त प्रदेश सचिव संजय अग्रवाल से आशा जताई कि वह पश्चिम उत्तर प्रदेश में व्यापारी समाज के बीच समाजवादी पार्टी की नीति और रीतियों का प्रसार कर पार्टी में व्यापारियों को जोड़ेंगे। अग्रवाल के प्रदेश सचिव बनने पर सुपर बाजार एसोसिएशन हापुड़ और अन्य कई व्यापारिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया।











