रेलवे स्टेशन के बाहर जल भराव,यात्री परेशान,रेलवे विभाग नहीं ले रहा सुध, जल भराव होने से यात्रियों को हो रही है,असुविधा

रेलवे स्टेशन के बाहर जल भराव,यात्री परेशान,रेलवे विभाग नहीं ले रहा सुध, जल भराव होने से यात्रियों को हो रही है,असुविधा
हापुड़़ ।
स्थानीय रेलवे स्टेशन के बाहर जल भराव होने के कारण यात्रियों को प्रतिदिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों द्वारा सूचना देने के बाद भी रेलवे विभाग सुध लेने को तैयार नहीं है।
स्थानीय रेलवे स्टेशन के बाहर जल भराव रहता है। जल निकासी की कोई भी पुख्ता व्यवस्था न होने के कारण स्थायी तालाब बन चुकी है। जल भराव होने के कारण स्टेशन आने-जाने वाले आम यात्रियों,बुजुर्गों,महिलाओं और बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। लोगों को स्टेशन पहुंचने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। लोग पानी में गिरकर घायल हो रहे है।
स्टेशन के बाहर जल भराव होने के कारण दुकानदारों और ऑटो/रिक्शा चालकों का काम पूरी तरह प्रभावित हो चुका है। जल भराव होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है,जिससे महामारी फैलने का खतरा है।
रेलवे स्टेशन के बाहर जल भराव की सूचना समाजसेवी अजय सुंदर नारायण त्यागी , लोगों के साथ-साथ यात्रियों ने रेलवे विभाग के अधिकारियों को दी,लेकिन अभी तक जल निकासी को कोई समाधान नहीं किया है,ऐसा लगता है,कि रेलवे विभाग बड़ा हादसा होने का इंतजार कर रहा है।











