News
मां दो मासूमों को नेशनल हाईवे- 9 स्थित फुटपाथ पर छोड़कर फरार, रोते बच्चों का, मां की तलाश जारी, बच्चों को भेजा बाल गृह

मां दो मासूमों को नेशनल हाईवे- 9 स्थित फुटपाथ पर छोड़कर फरार, रोते बच्चों का, मां की तलाश जारी, बच्चों को भेजा बाल गृह
हापुड़:
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ब्रजघाट में इंसानियत को शर्मसार करते हुए शुक्रवार रात एक मां अपने दो छोटे बच्चों को नेशनल हाईवे- 9 स्थित सड़क किनारे फुटपाथ पर छोड़कर चली गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रशासन ने बच्चों का रेस्क्यू कर बाल गृह भेज दिया और सीसीटीवी कैमरों से मां की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गढ़ क्षेत्र के बृजघाट स्थित नेशनल हाईवे- 9 पर सड़क किनारे
देर रात दो मासूम रोते हुए मिले। काफी देर तक बच्चों ने मां का इंतजार किया। आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बच्चों को संभालने की कोशिश की और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
पुलिस के अनुसार बच्चों का पिता एक आपराधिक मामले में जेल में बंद है। परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।वीडियो वायरल होते ही पुलिस और बाल कल्याण विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर अपने संरक्षण में ले लिया।
एसडीएम श्रीराम यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद बच्चों को बाल गृह भेजा जा रहा है। उनके खाने-पीने और इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है। मां की तलाश शुरू कर दी है।











