राष्ट्रीय डॉक्टर्स एवं CA दिवस पर अलायंस क्लब हापुड़ माधव ने किया चिकित्सकों और सीए का सम्मान

राष्ट्रीय डॉक्टर्स एवं CA दिवस पर अलायंस क्लब हापुड़ माधव ने किया चिकित्सकों और सीए का सम्मान
डॉ. कशिश गोयल, डॉ. स्तुति व सीए रुद्राक्ष गुप्ता को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर किया अभिनंदन; अध्यक्ष अनुज गोयल बोले- समाज सेवा में इनका योगदान अतुलनीय
हापुड़। राष्ट्रीय डॉक्टर्स एवं सीए दिवस के पावन अवसर पर अलायंस क्लब हापुड़ माधव ने चिकित्सा और वित्त के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले डॉक्टरों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट को विशेष रूप से सम्मानित किया।
अंगवस्त्र-पत्र देकर किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान डॉ. कशिश गोयल, डॉ. स्तुति एवं सीए रुद्राक्ष गुप्ता को क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अंगवस्त्र पहनाकर व प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना की।
डॉक्टर समाज के मजबूत स्तंभ’
क्लब अध्यक्ष अनुज गोयल ने कहा, “डॉक्टर समाज का वो मजबूत स्तंभ हैं जो बिना थके मानव जीवन की रक्षा में समर्पित रहते हैं। डॉक्टर्स डे के इस विशेष दिन पर उन्हें सम्मानित करना हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है।” उन्होंने सीए के योगदान को भी आर्थिक अनुशासन की रीढ़ बताया।
सेवा का दोहराया संकल्प
सम्मानित होने वाले डॉक्टरों एवं सीए ने अलायंस क्लब के इस कदम की सराहना की। सभी ने समाज के प्रति अपनी सेवाओं को और बेहतर बनाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में क्लब के अन्य पदाधिकारी व सदस्य भी मौजूद रहे।











