हापुड़ की डीएसओ डॉ. सीमा चौधरी समेत 5 पर जमीन हड़पने का केस, मां ने लगाए आरोप; डीएसओ बोलीं- ‘मामला फर्जी, मां से अच्छे संबंध’

हापुड़ की डीएसओ डॉ. सीमा चौधरी समेत 5 पर जमीन हड़पने का केस, मां ने लगाए आरोप; डीएसओ बोलीं- ‘मामला फर्जी, मां से अच्छे संबंध’
फर्जी रसीद-जाली हस्ताक्षर से कब्जे की साजिश का आरोप, बैंक खाते में लेनदेन की भी शिकायत; पुलिस कर रही जांच
हापुड़/सहारनपुर। थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर सीतापुर निवासी मुनेश रानी ने अपनी बेटी और हापुड़ में तैनात जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा चौधरी समेत पांच लोगों पर जमीन हड़पने की साजिश का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
मां ने लगाए गंभीर आरोप
मुनेश रानी ने डीआईजी सहारनपुर को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उनकी बेटी डॉ. सीमा चौधरी ने संजीव कुमार, राजेंद्र, गंभीर और नरेश कुमार के साथ मिलकर उनकी जमीन हड़पने की नीयत से फर्जी रसीद तैयार की और उस पर जाली हस्ताक्षर कर दिए।
पीड़िता का कहना है कि उन्होंने हस्तलेख विशेषज्ञ से जांच कराई, जिसमें हस्ताक्षर फर्जी पाए गए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने और जानकारी के बिना बैंक खाते में लाखों रुपये का लेनदेन कराने का भी आरोप लगाया है।
डीआईजी के आदेश पर केस दर्ज
डीआईजी के निर्देश पर थाना पुलिस ने डॉ. सीमा चौधरी समेत पांचों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी देवकरण शर्मा ने बताया कि पीड़िता द्वारा दिए गए साक्ष्यों की जांच की जा रही है। हस्ताक्षर और दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
डीएसओ ने आरोपों को बताया निराधार
वहीं, इस मामले में जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा चौधरी ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा, _“मामला पूरी तरह से फर्जी है। मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मेरे अपनी मां से बहुत अच्छे संबंध हैं।











