News
थार में बैठकर कथित प्रेमिका के घर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल व थार बरामद

हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक तरफा प्यार में एक युवक अपने दोस्त के साथ थार गाड़ी से कथित प्रेमिका के घर पहुंचकर फायरिंग कर दी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के एक गांव निवासी युवती के घर गांव सलाई निवासी हुसैन अपने एक दोस्त के साथ थार से उसके घर पहुंचा और शादी करने का दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए फायर किए।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामलें में एफआईआर दर्ज कर आरोपी सलाई गांव निवासी हुसैन को गिरफ्तार कर थार व तंमचा बरामद कर लिया।











