अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के 6 शातिर दबोचे; चोरी की 4 बाइक बरामद

अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के 6 शातिर दबोचे; चोरी की 4 बाइक बरामद
हापुड़। थाना धौलाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रावली पुल के पास से गिरोह के 6 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 4 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। आरोपी एनसीआर क्षेत्र और अन्य जनपदों से वाहन चोरी कर सस्ते दामों में बेचकर मुनाफा कमाते थे।
धौलाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान रावली पुल के पास से 6 आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने इनके कब्जे और निशानदेही पर 4 चोरी की बाइक बरामद कीं।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुष्पेन्द्र, अभिषेक और वाहिद निवासी ग्राम शरीफपुर भैंसरोली थाना अगौता बुलंदशहर के रूप में हुई है। वहीं आदिल और आस मौहम्मद गली नंबर 07 मजीदपुरा थाना हापुड़ नगर तथा शादाब मोहल्ला कोटला मेवातियान थाना हापुड़ नगर का रहने वाला है।
थाना धौलाना में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के वाहनों के बारे में पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह लंबे समय से एनसीआर में सक्रिय था।











