पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के स्टैचू के पास लगाई मशीन, यासीन मलिक बोले- जरूरतमंदों की सेवा जारी रहेगी; पहले भी डोनेट कर चुके डेड बॉडी फ्रीजर

खिदमत चैरिटी ग्रुप ने सिकंदर गेट टंकी पर लगवाई ठंडे पानी की मशीन, मुफ्ती क़दीम क़ासमी ने किया उद्घाटन
पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के स्टैचू के पास लगाई मशीन, यासीन मलिक बोले- जरूरतमंदों की सेवा जारी रहेगी; पहले भी डोनेट कर चुके डेड बॉडी फ्रीजर
हापुड़। भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा पानी मुहैया कराने के उद्देश्य से खिदमत चैरिटी ग्रुप हापुड़ ने सिकंदर गेट टंकी पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के स्टैचू के बाहर वाटर कूलर मशीन लगवाई। रविवार को जामिया अरबिया खादिम उल इस्लाम के मोहतमिम मुफ्ती क़दीम क़ासमी ने बतौर मुख्य अतिथि मशीन का उद्घाटन किया।
“प्यासे को पानी पिलाना बड़ा पुण्य”
उद्घाटन अवसर पर मुफ्ती क़दीम क़ासमी ने कहा, “प्यासे को पानी पिलाना बहुत बड़ा पुण्य का काम है। इस गर्मी में ठंडा पानी मिलने पर दिल से दुआ निकलती है। इस तरह के नेक काम होते रहने चाहिए और ज़रूरतमंदों को ठंडा पानी मिलता रहे।”
“समाजसेवा का सिलसिला जारी रहेगा”
खिदमत चैरिटी ग्रुप के संस्थापक यासीन मलिक ने बताया कि ग्रुप समय-समय पर सामाजिक खिदमत के काम करता रहता है। भविष्य में भी जरूरतमंदों की मदद जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले ग्रुप ने हापुड़ शहर के लिए मस्जिद शकरकुई में एक डेड बॉडी फ्रीज़र भी डोनेट किया था।
यासीन मलिक ने बताया कि यह वाटर कूलर मशीन एपीजे अब्दुल कलाम सोसायटी के अध्यक्ष दानिश कुरेशी की देखरेख में लगाई गई है। भविष्य में मशीन की देखभाल की जिम्मेदारी भी वही संभालेंगे।
इस अवसर पर हाजी फजलुर्रहमान, डॉ. गुलफाम जहीर, चौधरी हसरत अली, डॉ. जुनैद अनवर, मुफ्ती खालिद कासमी, मौलाना अजीजुर्रहमान कासमी, एहतेशाम खान, डॉ. लईक, मौलाना हुसैन, हाजी जमील मलिक, इंतखाब आलम, आदिल कुरैशी, हाजी मोनिश कुरैशी, राशिद मेवाती, हाफिज अजमल तोमर सहित खिदमत चैरिटी ग्रुप के कई सदस्य मौजूद रहे।











