ट्रेन हादसे में युवा कारोबारी अंकुर गर्ग का निधन

ट्रेन हादसे में युवा कारोबारी अंकुर गर्ग का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
मंडी पाटिया निवासी स्व. ओमी हलवाई के पौत्र एवं रितिक टैक्स पिलखुवा से जुड़े थे अंकुर; सोमवार सुबह 8 बजे बुर्ज मोहल्ला से निकलेगी अंतिम यात्रा
हापुड़। नगर के मंडी पाटिया के प्रतिष्ठित परिवार से जुड़े युवा कारोबारी अंकुर गर्ग का ट्रेन दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। अंकुर गर्ग स्व. ओमी हलवाई के पौत्र एवं स्व. अशोक गर्ग के सुपुत्र थे और पिलखुवा की फर्म रितिक टैक्स से जुड़े थे।
परिजनों के मुताबिक उनका निधन एक दर्दनाक ट्रेन हादसे में हुआ। असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।उनकी अंतिम यात्रा सोमवार, 15 जून 2026 को प्रातः 8.00 बजे उनके निज निवास, बुर्ज मोहल्ला, हापुड़ से बृज घाट के लिए रवाना होगी।
परिजनों और शुभचिंतकों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।











