क्रीड़ा भारती का 13वां बालिका आत्मरक्षा-योग शिविर 14 जून से, शूटिंग-लाठी चलाना भी सिखाएंगे

क्रीड़ा भारती का 13वां बालिका आत्मरक्षा-योग शिविर 14 जून से, शूटिंग-लाठी चलाना भी सिखाएंगे
आर्य कन्या इंटर पाठशाला में होगा 8 दिवसीय शिविर, सुबह योग और शाम को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग; रजिस्ट्रेशन शुल्क 100 रुपये, कैप फ्री
हापुड़। क्रीड़ा भारती हापुड़ की ओर से बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 13वां बालिका आत्मरक्षा एवं योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 14 जून रविवार से 21 जून रविवार 2026 तक स्वर्ग आश्रम रोड स्थित आर्य कन्या इंटर पाठशाला में चलेगा।
सुबह योग, शाम को सेल्फ डिफेंस
शिविर में प्रतिदिन प्रातः 5:30 से 7:00 बजे तक योग शिविर और सायं 5:00 से 7:00 बजे तक सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी। बालिकाओं को शूटिंग और दण्ड यानी लाठी चलाना भी सिखाया जाएगा। योग शिविर पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।
प्रदेश पदाधिकारियों का सानिध्य
शिविर को प्रदेश मंत्री डॉ. विकास अग्रवाल और मेरठ प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल का विशेष सानिध्य प्राप्त होगा। जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, जिला सचिव मनप्रीत खैरा और कोषाध्यक्ष आशीष गर्ग के निर्देशन में शिविर आयोजित हो रहा है।
100 रुपये में रजिस्ट्रेशन, कैप फ्री
शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। रजिस्ट्रेशन कराने वाली प्रत्येक बालिका को फ्री कैप दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन आर्य समाज मंदिर में सायं 5:30 से 7:00 बजे तक गुंजन गर्ग के पास होगा। संपर्क: 9259364740।
अनुभवी प्रशिक्षकों की टीम
आत्मरक्षा प्रशिक्षक रोहताश सिंह और गीतिका सिंह, योग प्रशिक्षक गरिमा कंसल, छमा शर्मा, मोहित, कुमकुम, ब्रजेश, आकांक्षा त्यागी, जिज्ञासा गर्ग और शूटिंग प्रशिक्षक राजेश अस्वाल, अंकुश चौधरी बालिकाओं को प्रशिक्षण देंगे। दण्ड संयोजक आयुषी गर्ग और योग संयोजक प्रीति वर्मा, मोहित शर्मा रहेंगे।
महिला पदाधिकारी संभालेंगी कमान
महिला जिलाध्यक्ष वंदना सिंघल और महिला जिला सचिव सुनीता स्वामी के नेतृत्व में आयोजक मंडल में सुषमा अग्रवाल, मोनिका मित्तल, शशी शर्मा, नीलम खुराना, रिचा शर्मा, ज्योति चौहान, विनिता शर्मा, सुषमा शर्मा, भारती गुप्ता, मंजू कंसल, ज्योति सक्सैना, वर्षा गर्ग, अंजलि गर्ग, ईश्वरी शिशौदिया, गुंजन गर्ग शामिल हैं। संरक्षक मंडल में अलका अग्रवाल और बीना आर्य हैं। आत्मरक्षा संयोजक नीलम गुप्ता रहेंगी।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
9368901404, 7895758272, 9259364740, 9997044446
क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक बालिकाओं से शिविर में भाग लेकर आत्मरक्षा के गुर सीखने की अपील की है।











