पर्यावरण दिवस पर भेजे गए सैकड़ों पौधे कूड़े के ढेर पर मिलें, वीडियो वायरल, एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश

पर्यावरण दिवस पर भेजे गए सैकड़ों पौधे कूड़े के ढेर पर मिलें, वीडियो वायरल, एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश
हापुड़ । थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए जाने वाले सैकड़ों पौधें गांव के बाहर कूड़े के ढेर पर पड़े मिले, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसडीएम ने मौके पर पहुंच जांच के निर्देश दिए।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के लुहारी गांव में रोपण के लिए भेजे गए पौधे खेतों, सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाने के बजाय कूड़े में फेंके हुए पाए गए।
मामले की जानकारी मिलने पर गढ़मुक्तेश्वर के एसडीएम श्रीराम यादव मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। जांच के दौरान उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही माना। एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि इन पौधों का रोपण होना था, लेकिन जिम्मेदार लोगों की लापरवाही के चलते इन्हें एक जगह इकट्ठा कर छोड़ दिया गया।
एसडीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी तय करते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।











