पुलिस भर्ती परीक्षा में मोबाइल से पेपर साल्व कर रहा अभ्यार्थी पकड़ा

पुलिस भर्ती में मोबाइल से पेपर सर्च कर रहे अभ्यार्थी को रंगे हाथ पकड़ा
हापुड़।
पिलखुवा क्षेत्र में परीक्षा केन्द्र में एक अभ्यार्थी को पुलिस ने मोबाइल से पेपर सर्च करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। कड़ी चैकिंग के बावजूद परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल ले जानें पर हड़कंप मच गया। श
जानकारी के अनुसार जिलें में सोमवार से यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में विभिन्न क्षेत्रों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। सोमवार से शुरू हुई परीक्षा में पुलिस की सघन चेकिंग की जा रही थी। पिलखुवा स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक अभ्यार्थी मोबाइल फोन लेकर रूम में पहुंच गया। जहां उसने मोबाइल पर उत्तर पर खोजने लगा। पुलिस ने अभ्यार्थी को रंगे हाथों मोबाइल के साथ पकड़ लिया।
एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान अमरोहा निवासी सचिन के रूप में हुई है।











