M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

उद्योगपति के घर में करोड़ों रुपए की लूटकांड़ में पुलिस 48 घंटे बाद भी खाली हाथ, दर्जा प्राप्त मंत्री ने पुलिस को केस खोलने के दिए निर्देश, 150 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली

उद्योगपति के घर में करोड़ों रुपए की लूटकांड़ में पुलिस 48 घंटे बाद भी खाली हाथ, दर्जा प्राप्त मंत्री ने पुलिस को केस खोलने के दिए निर्देश, 150 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली

हापुड (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र निवासी टिबंर कारोबारी नरेन्द्र अग्रवाल के यहां हुई करोड़ों रुपए की लूट के मामले में 48 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ हैं । हांलांकि पुलिस ने 10 टीमों को बदमाशों को पकड़ने के लिए लगा रखी हैं। पुलिस ने हाईवें व आसपास के क्षेत्रों में लगे 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की है। उधर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने पीड़ित कारोबारी से मुलाकात कर एसपी को केस खोलने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के गिरधारी नगर निवासी व टिम्बर कारोबारी नरेन्द्र अग्रवाल के घर पर चार बदमाशों ने धावा बोलकर परिवार के सदस्यों को गन पांइट पर लेकर करोड़ों रुपए के जेवरात व नगदी लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें रवाना कर रखी है।

घटना के 48 घंटे बीत जाने पर भी पुलिस अब तक बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी है। हांलांकि एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने दावा करते हुए बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए 10 पुलिस टीमों को लगाया गया है, संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। नेशनल हाईवे- 9 व आसपास में लगे 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है, परन्तु अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।



उधर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष विनीत शारदा ने पीड़ित कारोबारी नरेन्द्र अग्रवाल के आवास पर पहुंच उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने एडीजी व एसपी से फोन पर वार्ता कर जल्द से जल्द केस खोलने के निर्देश दिए।



घटना को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जिलाध्यक्ष अरूण अग्रवाल, सचिन जिंदल , संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ललित अग्रवाल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजय डाबर व अन्य व्यापारी नेताओं ने एसपी को 48 घंटे में केस ना खोलने पर बाजार बंद कर आंदोलन की चेतावनी दी है।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page