कूड़े के ढेर के पास खड़ी कार में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक, अवैध रूप से बनी पार्किंग से परेशान हैं लोग, ट्रैफिक पुलिस बनी मूकदर्शक


हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना/रिशु सिंह)।
थाना हापुड़ क्षेत्र के फ्रीगंज रोड़ पर कूड़े के ढेर के पास खड़ी एक कार में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। जिससे कार जलकर खाक हो गई। अवैध रूप से बनी पार्किंग से जाम लगने से लोग परेशान रहते हैं। अवैध पार्किंग के बावजूद भी ट्रैफिक पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के फ्रीगंज रोड़ पर ज्ञानलोक के सामने एक व्यक्ति ने कूड़े के ढेर के पास अपनी गाड़ी में एसी चालू करके खड़ी कर दी थी, अचानक कूड़े के ढेर में आग लग गई,जो गाड़ी तक पहुंच गई और गाड़ी जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही फायरबिग्रेड ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।
उल्लेखनीय है कि फ्री गंज रोड़ स्थित डिस्टिक कोर्ट की वजह से रोड़ पर अवैध पार्किंग बन गई है और वहां हर समय जाम लगा रहता है, जिससे स्कूली बच्चों ,बीमार व्यक्तियों व अन्य को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।











