HapurNewsUttar Pradesh
बाइक पर खड़े होकर युवक का स्टंटबाजी करते वीडियो वायरल

हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एक बाइक सवार का खड़े होकर स्टंट करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू दी है।
जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में बाबूगढ़ क्षेत्र में एक बाइक सवार स्टंट करता दिखाई दे रहा है। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लिया गया है। बाइक सवार के बारे में जानकारी की जा रही है। जानकारी होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।











