HapurNewsUttar Pradesh
जिलें में एसपी ने 14 दरोगाओं को किया इधर से उधर

हापुड़।
एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जिलें की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न थानों में तैनात 14 उपनिरीक्षकों को इधर से उधर विभिन्न थानों में तैनात किया है।
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने हापुड़ कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक मूलचंद सैनी को थानापिलखुवा, थाना हापुड़ देहात में तैनात हरिओम सिंह चौधरी को बहादुरगढ़, थाना बाबूगढ़ में तैनात अशोक कुमार. को थाना धौलाना, थाना पिलखुवा में तैनात ब्रहमपाल शर्मा को थाना धौलाना, अरविंद कुमार को गढ़मुक्तेश्वर, नवीन कुमार को कपूरपुर, विष्णु चंद का तबादला थाना बाबूगढ़ किया है।











