चलती बाईक में लगी आग, बाइकसवार जिंदा जला, हुई मौत

चलती बाईक में लगी आग, बाइकसवार जिंदा जला, हुई मौत
हापुड। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एक चलती बाईक में भीषण आग लग गई। जिससे बाइकसवार आग में बुरी तरह झुलस गया । सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच आग को बुझाकर युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ क्षेत्र के बागड़पुर फ्लाईओवर पास एक बाइकसवार युवक तेज गति से जा रहा था, तभी उसकी बाईक में भीषण आग लग गई। बाईक से उतरने से पहले ही युवक को आग की लपटों ने घेर लिया और चीख-पुकार करने लगा, तभी राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाकर गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त
अमरोहा निवासी अजीत के रूप में हुई है।











