HapurNewsUttar Pradesh
नेशनल हाईवे- 9 पर बीच सड़क पर आधा दर्जन कारों की छतों पर चढ़कर किया खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल

, हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर आधा दर्जन कार सवार युवकों द्वारा बीच सड़क पर हुड़दंग मचाने और कारों की छतों पर चढ़कर खतरनाक स्टंट करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों की शिनाख्त शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार सिम्भावली क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर आधा दर्जन कारों में सवार दर्जनों युवकों ने चलती कारों की छत पर खड़े होकर हुड़दंग मचाते हुए खतरनाक स्टंट करते हुए रील बनाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और संबंधित युवकों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ जल्द ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।











