श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा (रजि.) के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय के नेतृत्व में डीएम का किया अभिनंदन

श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा (रजि.) के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय एवं समस्त पदाधिकारियों ने नव नियुक्त जिला अधिकारी महोदया कविता मीणा जी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें अपने महासभा का स्मृति चिन्ह और सुन्दर फूलो का गुलदस्ता देकर सम्मान किया !
उन्होंने ने यह एक सराहनीये कार्य बताया हैं !उन्होंने कहा ज्योतिष परम्परा धीरे धीरे कम हो रहा हैं परन्तु आप सभी अच्छा कार्य कर रहे हैं !
जिला अधिकारी महोदया जी से शिष्टाचार मुलाकात सभी का सुखद रहा और श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उनका साधुवाद करते हैं !
शिष्टाचार मुलाकात में श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा (रजि.) के संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा, प्रवीण तिवारी,सुरेंद्र द्विवेदी,ललित शर्मा,यतेंद्र शर्मा,कविता शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुबोध पाण्डेय अदि उपस्थित रहें !
श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा(रजि.)
प्रदेशाध्यक्ष
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय











