भारत पर अभद्र टिप्पणी से क्षुब्ध भाकियू ने फूंका राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला, ट्रंप के माफी ना मांगने पर अमेरिकन एंबेसी के घेराव की चेतावनी

हापुड़।
भारत के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी से क्षुब्ध भाकियू लोकहित ने राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला फूंका और ट्रंप के माफी ना मांगने पर अमेरिकन एंबेसी के घेराव की चेतावनी दी है।
शनिवार को भाकियू (लोकहित) के संस्थापक हरीश हुण के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तहसील चौपाल पर पहुंच कर अमेरिका के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की औरअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया पर भारत को नरक कहा जाने की निन्दा की।
कार्यकत्ताओं ने तहसील चौपालें पर राष्ट्रपति ट्रंप के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका और माफी की मांग की , वरना दिल्ली में अमेरिका एंबेसी का घेराव किया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) के संस्थापक हरीश हुण ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत के प्रति की जा रही अनर्गल बयानबाजी पर भारत सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की है और मांग के समर्थन में प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम हापुड़ को सौंपा।











