HapurNewsUttar Pradesh
गंगा-स्नान करने आए युवक की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र के बृजघाट में मोदीनगर से परिजनों के साथ गंगा स्नान करने सोनू (36 वर्ष) की स्नान करने के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
मोदीनगर निवासी सोनू परिवार के साथ ब्रजघाट में गंगा स्नान करने के लिए आए थे। गंगा स्नान करने के दौरान अचानक सोनू की तबीयत खराब हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने उन्हें गढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना कोई कार्रवाई किए शव को अपने साथ लेकर चले गए।











