नीला झंडा लगी कार ने कोतवाल को किया कुचलने का प्रयास, वीडियो वायरल, 28 हजार रुपए का चालान काटा

नीला झंडा लगी कार ने कोतवाल को किया कुचलने का प्रयास, वीडियो वायरल, 28 हजार रुपए का चालान काटा
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में
भीमराव अंबेडकर की जयंती पर ड्यूटी के दौरान एक कार सवार ने बाबूगढ़ कोतवाल को गाड़ी चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया। जिससे वे बाल बाल बच गए। पुलिस ने कार का 28 हजार रुपए का चालान काट दिया।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ थाना प्रभारी मुनीष चौहान अपनी टीम के साथ अम्बेडकर जयंती पर भारी भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। पुलिस ने एक कार को रोका, तो चालक ने अचानक गाड़ी तेजी से आगे बढ़ाई और थाना प्रभारी को टक्कर मारने की कोशिश की।
प्रभारी चौहान ने समय रहते खुद को बचा लिया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। हालांकि, कार रुकने के बाद चालक ने फिर से तेजी से गाड़ी बढ़ाई, जिससे मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों की जान भी खतरे में पड़ गई। पुलिस ने कार का 28 हजार रुपए का चालान काट दिया।












sirf 28000/- hi. Yogi ji ko bhejo khabar