M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

शिव मंदिर में चोरी का खुलासा नहीं, श्रद्धालुओं में आक्रोश

हापुड़।

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र गांव भड़ंगपुर, होश्दारपुर गढ़ी व उपैड़ा में शिव मंदिर, वर्कशॉप, ट्यूबवेल व गन्ना सेंटर से चोर हजारों का माल चोरी कर ले गए। चोर दीवार में कूमल कर वर्कशॉप व ट्यूबवेल में दाखिल हुए।

चोर मंदिर में लगे तीन कलश भी चोरी कर फरार हो गए। इससे ग्रामीणों में काफी रोष है। लोगों ने डायल 112 पर चोरियां होने की सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थलों पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।

गांव भड़ंगपुर स्थित शिव मंदिर में बुधवार की रात चोरों ने मंदिर में लगे तीन कलश चोरी कर लिए। इसके बाद चोर गांव निवासी सुभाष शर्मा की जतिन नाम से वर्कशॉप में कूमल कर दाखिल हुए।

वहां से हवा भरने वाली मशीन समेत करीब दस हजार रुपये का सामान चोरी
कर ले गए। इसके बाद चोर गांव होश्दारपुर गढ़ी स्थित नंगलामल शुगर मिल के गन्ना सेंटर पहुंचे और वहां से एक मशीन चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने गांव उपैड़ा निवासी किसान मोनू चौधरी की ट्यूबवेल को निशाना बनाया। वहां दीवार में कूमल कर करीब 25 हजार की कीटनाशक दवाइयां लेकर भाग गए।



किसान मोनू ने बताया कि धान की बुवाई के लिए यह दवाइयां लेकर आए थे। बृहस्पतिवार की सुबह चोरी की घटना की जानकारी होने पर लोगों ने सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।



सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page