HapurNewsUttar Pradesh
हाइड्रा क्रेन, फ्रोंक्स कार में लगी आग, जलकर हुए खाक

हापुड़।
थाना धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी फेज- टू क्षेत्र में चौकी चौराहा के पास खड़े वाहनों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। आग से सड़क किनारे खड़ी हाइड्रा क्रेन, फ्रोंक्स कार, हीरो ग्लैमर बाइक और एक खोखा आग से क्षतिग्रस्त हो गए।
यूपीएसआइडीसी फायर ब्रिगेड स्टेशन प्रभारी सचिन बालियान ने बताया कि अज्ञात कारणों से आग लगी थी, जिसके काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।











