तेज रफ्तार कार ने खड़े वाहनों में मारी टक्कर, महिला ड्राइवर की मौत , सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

तेज रफ्तार कार ने खड़े वाहनों में मारी टक्कर, महिला ड्राइवर की मौत , सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वाहनों में जा टकराई, जिससे कार महिला ड्राइवर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रविवार को दिल्ली से अल्मोड़ा जा रही एक तेज रफ्तार कार बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला स्थित एक होटल के बाहर खड़ी गाड़ियों से जा टकराई। जिससे कार सवार महिला ड्राइवर दिल्ली निवासी निधि गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से वहां भगदड़ मच गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।











