व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की बैठक में व्यापारियों की सुरक्षा व सम्मान पर हुई चर्चा, पदाधिकारियों को किया सम्मानित, अप्रैल में आयोजित होगा व्यापारी सम्मेलन- नरेन्द्र अग्रवाल, अरूण अग्रवाल

व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की बैठक में व्यापारियों की सुरक्षा व सम्मान पर हुई चर्चा, पदाधिकारियों को किया सम्मानित, अप्रैल में आयोजित होगा व्यापारी सम्मेलन- नरेन्द्र अग्रवाल, अरूण अग्रवाल

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जिलाध्यक्ष अरुण अग्रवाल चीनी वालों के नेतृत्व में एक बैठक रेलवे रोड़ स्थित सचिन जिंदल सर्राफ के कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें व्यापारियों की समस्याओं व सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई तथा अप्रैल माह में व्यापारी सम्मेलन पर भी चर्चा हुई।
व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के संरक्षक नरेन्द्र अग्रवाल, चक्रवर्ती गर्ग, सुरेश गुप्ता ठेकेदार व जिलाध्यक्ष अरूण गर्ग कोषाध्यक्ष विमेश गोयल ने बताया कि किसी भी हालत में व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करने दिया जाएगा। अधिकारियों को व्यापारियों के काम करने होंगे।
बैठक में अप्रैल माह में व्यापारी सम्मेलन करवाने का भी निर्णय लिया गया तथा ने पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान जिला महामंत्री पंकज वृंदा, विपिन सिंहल, सचिन जिंदल, विमेश गोयल, दीपक गोयल,अनुज गर्ग,राजीव अग्रवाल ,उदय कंसल, राहुल बंसल,गौरव गोयल
विनोद अग्रवाल, त्रिलोक चंद गुप्ता, बिजेंद्र गर्ग, जयप्रकाश और अभिषेक जैन आदि मौजूद रहे।












