साइबर ठगों से पुलिस ने वापस करवाई ठगी की धनराशि

साइबर ठगों से पुलिस ने वापस करवाई ठगी की धनराशि
हापुड़। थाना सिम्भावली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के साइबर ठगों द्वारा की गई 11,601 रूपये की ठगी पर धनराशि वापस करवा दी ।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि गांव बैठ निवासी नौशद ने बताया था कि अज्ञात साइबर ठगों ने उसके फोन पे खाते पर पेमेंट रिक्वेस्ट भेजकर धोखाधड़ी की। गलती से रिक्वेस्ट स्वीकार करने पर उसके खाते से कुल 11 हजार 601 रुपये कट गए। ठगी का एहसास होने पर नौशद ने तुरंत पुलिस से शिकायत की। मामले की जानकारी मिलते ही थाना सिंभावली की साइबर क्राइम टीम ने सक्रियता दिखाते हुए संबंधित बैंक और भुगतान प्लेटफॉर्म से संपर्क किया।
तुरंत कार्रवाई के चलते ठगी गई पूरी राशि 11,601 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।












