M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

खेत में बकरी चराने गई नाबालिग से गैंगरेप

हापुड़।

थाना धौलाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी के साथ गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी बकरी के लिए चारा लेने गई थी। आरोप है कि युवकों ने फार्म हाउस में ले जाकर घटना को अंजाम दिया।

पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उनकी 14 वर्षीय बेटी, छोटी पुत्री के साथ बकरी के लिए पत्ते तोड़ने के लिए जंगल की ओर गई थी। गांव से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित पुलिया के पास उनकी छोटी पुत्री घर लौट आई।

इसके बाद उनकी बड़ी पुत्री जंगल में बकरी के लिए यहां पत्ते तोड़ने लगी। आरोप है कि इसी बीच गांव के ही शोएब व अब्दुल रहमान उनकी पुत्री के पास पहुंचे और बहला फुसलाकर उसे एक फार्म हाउस में ले
आरोपियों ने यहां जबरन उनकी पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उनकी पुत्री को फार्म हाउस के पास एक खेत में बदहवास अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। घर पहुंचने पर पुत्री ने अपनी मां को आपबीती सुनाई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि शोएब व अब्दुल रहमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।



पुलिस टीम आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page