आधी रात को नई काली स्कार्पियो गाड़ी से की गई जमकर फायरिंग, मौहल्लें में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

आधी रात को नई काली स्कार्पियो गाड़ी से की गई जमकर फायरिंग, मौहल्लें में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ क्षेत्र के मेरठ रोड़ की एक कालोनी में नई कारें रंग की स्कार्पियो गाड़ी में सवार दंबगों ने देर रात जमकर फायरिंग की, जिससे लोगों में दहशत फ़ैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के आने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मेरठ रोड़ स्थित मधुबन कालोनी में देर रात लगभग 12 बजे काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी में सवार कुछ दंबग पहुंचे और उन्होंने अलग अलग जगह रूककर फायरिंग शुरू कर दी। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया।
लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की, परन्तु इससे पूर्व ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से कारतूस के खोल बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।












