सर्राफ पर नाबालिग से लाखों रुपए हड़पने का आरोप ,दी तहरीर

हापुड़ ।
थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी महिला ने एक सर्राफ पर उसके नाबालिग बेटे को बहला-फुसलाकर कर घर से लाखों रुपए के जेवरात मंगवाकर हड़पने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी पीड़ित सुहैल ने बताया कि मजीदपुरा गली नंबर-पांच में सर्राफ की दुकान है। करीब सात माह पूर्व सर्राफ ने उसे बहला-फुसलाकर अपने झांसे में ले लिया। आरोपी ने उससे बहन की से शादी के लिए घर में रखे दो सोने के कुंडल और एक तीन ग्राम की सोने की अंगूठी अपने पास मंगवा ली। उसने मात्र 33 हजार रुपये देकर आभूषण अपने पास रख लिए। जब उसकी मां सायरा को इस बात की जानकारी हुई तो वह 22 फरवरी 2026 की शाम करीब साढ़े सात बजे आरोपित की दुकान पर आभूषण वापस मांगने पहुंची। आरोप है कि इस दौरान दुकानदार ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी कि दोबारा तकादा करने पर जान से मार देगा और उन्हें दुकान से भगा दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।












