M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देकर इंस्पेक्टर की बेटी से शादी करने जा रहे हापुड़ में तैनात दरोगा पर दर्ज हुई एफआईआर

हापुड़/ फिरोजाबाद।

हापुड़ जिले में तैनात दरोगा अपनी बचपन की दोस्त को धोखा देकर इंस्पेक्टर की बेटी से शादी करने हापुड़ में तैनात दारोगा की बरात गुरुवार शाम को आगरा में इंस्पेक्टर के घर पर जानी थी। उससे पहले पेंच फंस गया।

साथ में पढ़ने वाली युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और पिता से 35 लाख रुपये लेने के आरोप में दो दिन पहले मुकदमा दर्ज करवा दिया। इसका पता चलने पर दोपहर में इंस्पेक्टर थाने पहुंचे। शादी तोड़ते हुए दारोगा और उसके परिवार के खिलाफ तहरीर देकर 70 लाख रुपये वापस करवाने के लिए थाने में तहरीर दी। इस मामले में पंचायत शुरू हो गई।

जसराना के मुहम्मदपुर निवासी रजत यादव की 2023 में पुलिस में दारोगा के पद पर नौकरी लगी थी। वर्तमान में वह हापुड़ में तैनात हैं। रजत की शादी आगरा में रहने वाले एटा में तैनात इंस्पेक्टर की बेटी से तय हुई। गुरुवार शाम को आगरा बरात जानी थी। सुबह इंस्पेक्टर को पता चला कि नौ फरवरी को शिकोहाबाद थाने में रजत, उसके पिता और अन्य सदस्यों के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। रजत यादव के साथ पढ़ने वाली
शिकोहाबाद की युवती द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। स्वजन को भरोसे में लेकर 35 लाख रुपये भी ले लिए। जब उसे आगरा में शादी तय होने की जानकारी मिली तो वह मुकदमा दर्ज कराने पहुंची। उधर, दोपहर में पहुंचे इंस्पेक्टर ने बेटी से शादी तोड़ने का एलान करते दारोगा व उसके स्वजन के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर अनुज का कहना है कि दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page