HapurNewsUttar Pradesh
लूट में फरार चल रहे इस्तेकार उर्फ इस्तकार पर 20 हजार रुपए का ईनाम घोषित

हापुड़।
पिलखुवा क्षेत्र के हाईवे पर 15 दिसंबर को हुई 85 लाख रुपये की लूट की घटना में लंबे समय से फरार चल रहे शातिर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। जनपद अमरोहा के थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर व फिलहाल में गाजियाबाद के थाना लोनी बार्डर क्षेत्र की मौलाना आजाद कॉलोनी बहेटा हाजीपुर निवासी इस्तेकार उर्फ इस्तकार लूट की घटना में नामजद आरोपी है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।












