ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

डीएम ने ग्रीन वैली कालोनी का किया औचक निरीक्षण

हापुड़।

जिलाधिकारी ने स्वर्ग आश्रम रोड स्थित ग्रीन वैली कालोनी का औचक निरीक्षण किया। कालोनी के लोगों ने कालोनी में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर जिलाधिकारी ने समस्याओं का समाधान करने का सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।

स्वर्ग आश्रम रोड स्थित ग्रीन वैली कालोनी के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कालोनी में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया,कि वह दोपहर में कालोनी का निरीक्षण करेंगे।

जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय गुरुवार की दोपहर ग्रीन वैली कालोनी का औचक निरीक्षण करने पहुुंचे,जिसकी जानकारी मिलने पर सदर एसडीएम इला प्रकाश व नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा भी मौके पर पहुंचे।

डीएम ने निरीक्षण के दौरान देखा कि जलभराव होने के कारण कालोनी में आवागमन प्रभावित हो रहा है। नाला निर्माण नहीं होने से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। कालोनी के लोगों ने बताया कि जलभराव की समस्या का समाधान करने के लिए नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को अवगत कराया,लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।

ग्रीन वैली कालोनी के लोगों की समस्याओं को सुनकर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को कालोनी में व्याप्त समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिये।

डीएम ने ईओ संजय मिश्रा को निर्देशित किया,कि कालोनी में जल निकासी की व्यवस्था की जाये,शहर में अन्य स्थानों पर भी जल भराव की समस्या उत्पन्न नहीं हो।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page